Risk in F&O Trading: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O ट्रेडिंग की इस समय बहार है। पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में रिटेल निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई F&O ट्रेडिंग में लगा रहे हैं। कई लोग इसे तेजी से पैसे बनाने का जरिया मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर ट्रेडर्स को इसमें घाटे का सामना करना पड़ता है। सेबी (SEBI) के मुताबिक, F&O में हर साल रिेटेल निवेशकों को करीब 60,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है