IEX के शेयर 7% से ज्यादा भागे, मुनाफा निकाल लें या आएगी और तेजी!
IEX Shares: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। 7 फीसदी से अधिक उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गया जो इसने इस महीने के शुरुआती कारोबारी दिनों में छुआ था। पिछले हफ्ते कंपनी ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे और कंपनी के लिए जून तिमाही काफी शानदार रही थी। इसका शेयरों पर पॉजिटिव असर पड़ा