मार्केट्स

अदाणी-हिंडनबर्ग केस में कोटक महिंद्रा बैंक कैसे फंसा!

आपको 24 जनवरी 2023 का वो दिन याद है जब हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर एक रिपोर्ट जारी की थी। और उस रिपोर्ट का असर इतना दमदार था कि अदाणी ग्रुप के शेयर धूल चाटने लगे थे। हालांकि पिछले एक साल में अदाणी ग्रुप के शेयरों ने अपनी गिरावट की भरपाई कर ली है। इस बीच दिलचस्प ये है कि हिंडनबर्ग रिसर्च और अदाणी ग्रुप के शेयरों को शॉर्ट करने के मामले में कोटक महिंद्रा बैंक भी फंस गया है। इससे पहले कि हम ये बताएं कि अब ये मामला फिर चर्चा में क्यों है, आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं कि क्या आपने भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश किया है?