Stock Market : 24 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Stock Market : सेक्टोरल इंडेक्सों में मिलाजुला रुझान देखने को मिला है। हेल्थकेयर इंडेक्स 1 फीसदी और आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। दूसरी ओर, रियल्टी और तेल एवं गैस इंडेक्स में 1 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ब्रॉडर मार्केट में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी ऊपर बंद हुआ है