P N Gadgil Jewellers IPO: मैनेजमेंट की सुनकर समझिए कि क्या इस इश्यू में पैसा लगाना चाहिए!
PN Gadgil Jewellers IPO: महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े ऑर्गेनाइज्ड ज्वैलर पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ 10 सितंबर को खुल रहा है। कंपनी 1100 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू लेकर आ रह है। इस इश्यू का प्राइस बैंड भी फिक्स हो चुका है। इसका प्राइस बैंड 456-480 रुपए है। इस इश्यू में पैसे लगाने हैं या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले चेक करें कि कंपनी का कारोबार कैसा है, परफॉरमेंस कैसा है और ग्रे मार्केट से कैसे संकेत मिल रहे हैं? इससे पहले कंपनी के मैनेजमेंट से सुनिए कि उनका क्या प्लान है।