Ram Mandir Inauguration: इतिहास और आध्यात्मिकता से सराबोर अयोध्या शहर अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यह कुछ-कुछ नए दौर का संकेत दे रहा है। यहां की सकरी सड़कें अब चौड़ी फोर-लेन सड़कों में बदल चुकी हैं, जिसके दोनों तरफ सूर्य स्तंभ (लैंप पोस्ट) के साथ-साथ फुटपाथ भी है। यहां मौजदू राम पथ और धरम पथ के दृश्य आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस या लखनऊ के हजरतगंज का अहसास दिलाएंगे