Stock Market: 1 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार 31 दिसंबर को शानदार तेजी के साथ साल 2025 का अंत किया। बीएसई सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 85,220.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 190.75 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 26,129.60 के स्तर पर बंद हुआ।