मार्केट्स

Stock Market: 20 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share Market Today: शेयर बाजार आज 19 दिसंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों के बाद सेंसेक्स 966 अंक टूटकर 80,000 के नीचे आ गआ। वहीं निफ्टी 236 अंकों का गोता लगाकर 24,000 के नीचे पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 2.62 लाख करोड़ रुपये डूब गए। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू 85 के पार जाने के चलते भी निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ