Get App

मार्केट्स

Stock Market: 20 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार आज 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 28 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,932 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।