Stock Market: 22 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज 19 दिसंबर को जोरदार वापसी की। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की बढ़ी उम्मीद के बाद शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 447.55 अंक या 0.53% की बढ़त के साथ 84,929.36 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 150.85 अंक या 0.58% चढ़कर 25,966.40 के स्तर पर बंद हुआ