मार्केट्स

Stock Market: 25 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 22 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखनी को मिली। विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों का जोश हाई दिखा। बीएसई सेंसेक्स जहां 1,961 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी इंडेक्स 550 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 23,900 के पार चला गया। यह पिछले 5 महीने में बाजार में आई सबसे बड़ी तेजी है। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 7.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई