Stock Market: 29 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार 28 जनवरी को शानदार वापसी की। सेंसेक्स 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,000 के पास पहुंच गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.77 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये डूब गई