Stock Market: 30 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज लगातर दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 631 अंक उछल गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.54 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ