मार्केट्स

तो इसलिए रॉकेट बना Suzlon Energy का शेयर?

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने करीब 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा लग रहा है मानो कंपनी अपने पुराने दिनों की तरफ लौट रही है। जिन निवेशकों ने पिछले एक साल में इसमें पैसा लगाया है, वो मल्टीबैगर रिटर्न पाकर मालामाल हो गए हैं। पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 431% बढ़ा है। आखिर सुजलॉन एनर्जी में ऐसा हुआ क्या, जो इसके शेयर अचानक से रॉकेट बन गए?