मार्केट्स

अगले हफ्ते ये 6 Stocks बाजार में मचाएंगे धमाल

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजार में दबाव रहा। निफ्टी बैंक गिरावट के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी रही। हालांकि IT, FMCG शेयरों में कुछ खरीदारी रही। निफ्टी बैंक में इस हफ्ते 0.19 परसेंट की गिरावट आई। मिडकैप करीब 0.20 परसेंट गिरा। वहीं शेयरों की बात करें तो इस हफ्ते श्रीराम फाइनेंस में 4.6 परसेंट, टाटा मोटर्स में 4.31 परसेंट और एसबीआई लाइफ में 3.95 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगल हफ्ते इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस