क्या सितंबर में जारी रहेगी स्टॉक मार्केट में तेजी!
अगस्त में तमाम उतारचढ़ाव के बावजूद सितंबर के पहले ट्रेडिंग सेशन में ही सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया। लगातार 13 सत्रों में आई तेजी से सेंसेक्स न सिर्फ गिरावट की भरपाई करने में कामयाब रहा बल्कि यह लाइफ टाइम हाई पर भी पहुंच गया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सितंबर में स्टॉक मार्केट की यह तेजी जारी रहेगी?