Twitter की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक व्हिसलब्लोअर (Whistleblower) ने ट्विटर पर अपनी कई खामियां छुपाने के आरोप लगाए हैं। इस व्हीसलब्लोअर का नाम पीटर जैटको (Peiter Zatko) है। वह ट्विटर के सिक्योरिटी चीफ थे। इस साल जनवरी में ट्विटर ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। माना जा रहा है कि इस खुलासे का असर एलॉन मस्क-ट्विटर डील मामले की कोर्ट में चल रही सुनवाई पर पड़ेगा। इससे ट्विटर का पक्ष कमजोर पड़ सकता है।
