Africa Cup of Nations: फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भगदड़ से 8 लोगों की मौत, कई घायल

भीड़ ने ओलेम्बे स्टेडियम में अचानक एंट्री करने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 5:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cameroon स्टेडियम की क्षमता 60,000 है लेकिन कोरोना के डर से दर्शकों की संख्या सीमित कर दी गई है

Africa Cup of Nations: अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के मैच से पहले सोमवार को कैमरून के एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुई मारपीट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मेजबान देश कोमोरोस का खेल देखने के लिए भीड़ ने राजधानी याउन्डे के ओलेम्बे स्टेडियम में एक दक्षिणी प्रवेश द्वार से एंट्री करने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और वहां मौत का मंजर देखने को मिला।

हालांकि स्टेडियम की क्षमता 60,000 है, लेकिन कोरोनावायरस के डर से दर्शकों की संख्या सीमित कर दी गई है। कोरोना के चलते सिर्फ 80 फीसद दर्शकों को ही स्टेडियम में एंट्री की इजाजत थी, करीब 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

एएफपी द्वारा प्राप्त स्वास्थ्य मंत्रालय की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल आठ मौतें दर्ज की गई हैं और दर्जनों लोग घायल हैं। मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों को एम्बुलेंस में तुरंत ले जाया गया।


शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! दिल्ली में अब बस 3 दिन होगा ड्राई डे, पहले 21 दिन बंद रहती थीं दुकानें

मंत्रालय ने कहा कि भीड़ ने एक बच्चे को भी कथित तौर पर कुचल दिया था, हालांकि शिशु को तुरंत निकाल लिया गया और याउन्डे जनरल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

यह घटना तब घटी जब कैमरून की राजधानी में बने ओलेम्बे स्टेडियम में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का मुकाबला खेला जा रहा था। 24 जनवरी 2022 को अंतिम-16 राउंड का ये मुकाबला कैमरून और कोमोरोस के बीच चल रहा था। इस मुकाबले को देखने के लिए फुटबॉल फैंस के बीच होड़ सी लगी थी।

नतीजा ये हुआ कि हालात ने अचानक से ही भयानक रूप ले लिया। अफ्रीका कप ऑफ नेशंस आयोजन समिति के प्रवक्ता एबेल म्बेंगु ने एएफपी को बताया कि जब भगदड़ मच जाती है तो एक क्रश होता है। हम इस दुखद घटना में हताहतों की संख्या के बारे में विश्वसनीय जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल, जो महाद्वीप की प्रमुख प्रतियोगिता चलाता है, ने कहा कि वह स्थिति की जांच कर रहा है और जो हुआ उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है।

ऑनलाइन एक बयान में संगठन ने कहा कि उसने अपने महासचिव को याउन्डे में अस्पताल में समर्थकों से मिलने के लिए भेजा था। कैमरून के स्वास्थ्य मंत्री मनौदा मलाची ने एक तस्वीर ट्वीट कीं, जिसमें उन्हें इस घटना में घायल लोगों का इलाज करने वाले अस्पताल में जाते हुए दिखाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।