Get App

Pakistan Politics: गिल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी इमरान खान की मुश्किलें, जानिए कौन है 'Neutral' जिसका जिक्र बार-बार खान करते हैं

सूत्रों का कहना है कि इमरान खान ने उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने का जिम्मेदार भी न्यूट्रल को बताया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि न्यूट्रल ने उन्हें वर्तमान चीफ इलेक्शन कमिश्नर को नियुक्त करने को भी कहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 10:20 AM
Pakistan Politics: गिल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी इमरान खान की मुश्किलें, जानिए कौन है 'Neutral' जिसका जिक्र बार-बार खान करते हैं
सूत्रों ने बताया कि जल्द तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कुछ और नेताओं की गिरफ्तारी होगी।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने खान के चीफ ऑफ स्टाफ और उनकी पार्टी (PTI) के नेता शहबाज गिल को गिरफ्तार कर लिया। गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को गिल ने पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को विद्रोह करने के लिए उकसाया था। उन्होंने सेना के अफसरों को टॉप कमांड के कुछ आदेशों को नहीं मानने की भी सलाह दी थी।

गिल की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि यह अपहरण है न कि गिरफ्तारी। क्या इस तरह का शर्मनाक कृत्य किसी लोकतंत्र में हो सकता है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ देशद्रोही की तरह व्यवहार हो रहा है। यह सब इसलिए हो रहा है कि हम विदेश समर्थित बेइमान सरकार को स्वीकार कर लें। पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने भी कहा है कि ऐसे लोगों ने गिल का अपहरण किया है, जो बगैर नंबर प्लेट वाली गाड़ी में आए थे।

सूत्रों ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है। जल्द तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कुछ और नेताओं की गिरफ्तारी होगी।  इससे पहले खान कह चुके हैं कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब 'न्यूट्रल' के निर्देशों पर उन्हें कई गैर-जरूरी काम करने पड़े।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें