Get App

Air Canada Flight Incident: एयर कनाडा का विमान फिसला, लगी आग, बडा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित, देखें वीडियो

Air Canada Flight Incident: साउथ कोरिया में एक विमान क्रैश हो गया। इसके बाद कनाडा में ऐसी घटना सामने आई। हालांकि गनीमत रही कि यहां सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। एयर कनाडा की फ्लाइट ने लैंडिंग के समय रनवे पर ही आग पकड़ ली। हादसे में विमान में सवार सभी 80 लोगों की जान बच गई। अचानक झटके लगने से यात्रियों चीख पुकार मच गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2024 पर 1:36 PM
Air Canada Flight Incident: एयर कनाडा का विमान फिसला, लगी आग, बडा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित, देखें वीडियो
Air Canada Flight Incident: एयर कनाडा के एक विमान ने हैलीफैक्स हवाई अड्डे पर लैंडिंग कै दौरान आग लग गई।

दक्षिण कोरिया की तरह कनाडा में भी एक विमान हादसा हुआ है। कनाडा में PAL एयरलाइंस के विमान ने लैंडिंग के बाद आग लग गई। राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। विमान का लैंडिंग गियर टूटने की वजह से फ्लाइट रनवे पर स्किड करते हुए आग की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर हुआ। जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें विमान के पंख रनवे से रगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एयर कनाडा की फ्लाइट AC2259 एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी।

न्यूज एजेंसी योनहाप के हवाले से बताया कि लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई। इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा है। लैंडिंग होते ही लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू करके सेफ जोन में ले जाया गया।

विमान के पंख और इंजन रनवे पर घिसटा

विमान में आग लगने से स्थिति काफी गंभीर हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। एक यात्री निक्की वैलेंटाइन ने बतायाकि सेंट जॉन्स से हैलिफैक्स आई फ्लाइट हैलिफैक्स स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। जब विमान में आग लगी, स समय विमान का इमरजेंसी लैंडिंग काम नहीं कर रहा था तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग करते समय विमान रनवे पर स्किड हो गया और 20 डिग्री के कोण पर झुक गया। ऐसा होने पर जोरदार झटका लगा तो पैसेंजर्स चिल्लाने लगे। उसने खिड़की से देखा तो विमान के पंख और इंजन रनवे पर घिसट रहे थे। विमान ने रनवे पर कुछ दूर तक स्किड किया, लेकिन इस दौरान विमान के बाएं हिस्से में आग लगी। धुंआ उठने लगा, लेकिन तब तक पायलट ने विमान के ब्रेक लगा लिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें