Get App

Amazon में 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की आशंका, टॉप मैनेजर्स का भी आएगा नंबर

Amazon Layoffs :  बीते कुछ साल से कंपनी में मैनेजर का पद संभाल रहे लोगों को बता दिया गया है कि उन्हें कर्मचारियों के प्रदर्शन से जुड़ी समस्याओं की पहचान करनी चाहिए। 20 हजार कर्मचारी कंपनी के कुल कॉर्पोरेट स्टाफ के 6 फीसदी के बराबर हैं और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और घंटे के हिसाब से काम करने वाले वर्कर्स सहित कुल 15 लाख वर्कर्स का लगभग 1.3 फीसदी हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 11:31 AM
Amazon में 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की आशंका, टॉप मैनेजर्स का भी आएगा नंबर
एमेजॉन में महामारी के दौरान में ज्यादा भर्तियों और कंपनी की वित्तीय स्थिति के मद्देनजर कॉस्ट कटिंग की जरूरत को देखते हुए छंटनी के लिए कहा गया है

Amazon layoffs :  एमेजॉन की आने वाले महीनों में कम से कम 20,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना है। छंटनी के इस दौर में डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के वर्कर्स, टेक्नोलॉजी स्टाफ और कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। कंप्यूटरवर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमेजॉन महामारी के दौर में बड़े स्तर पर भर्तियों के बाद अपनी वर्कफोर्स को व्यवस्थित कर रही है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, एमेजॉन के कर्मचारियों (Amazon employees) को लेवल 1 से लेवल 7 की रैंक दी गई है। इस छंटनी से उसके हर लेवल के कर्मचारी प्रभावित होंगे।

पहले 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी खबर

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने नवंबर के मध्य में खबर दी थी कि एमेजॉन (Amazon) बड़े स्तर पर छंटनी करेगी और कम से कम 10,000 लोगों को निकालेगी। हालांकि, मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें