Morgan Stanley भी चीन के शेयर बाजारों पर हुआ बुलिश, जानिए 2023 में कितनी तेजी का दिया अनुमान?

Morgan Stanley : लॉउरा वांग सहित मॉर्गन स्टैनली के स्ट्रैटजिस्ट्स ने एक नोट में कहा, कई पॉजिटिव घटनाक्रमों के साथ इकोनॉमी के फिर से खुलने से अपग्रेड जरूरी हो गया है। ब्रोकरेज हाउस कई तिमाही के लिए अर्निंग्स में संशोधन और वैल्यूएशन में सुधार की शुरुआत होने की उम्मीद कर रहा है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 10:40 AM
Morgan Stanley ने चीन की कंज्यूमर जैसे सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियों में निवेश और चायनीज इक्विटीज के लिए अलोकेशन बढ़ाने की सलाह दी है

Morgan Stanley upgrades China stocks : मॉर्गन स्टैनली दो साल के अंतराल के बाद फिर से चायनीज स्टॉक्स के लिए बुलिश हो गया है। इस प्रकार वह वाल स्ट्रीट के बैंकों की कतार में शामिल हो गया है जिन्होंने कोविड-19 उपायों में ढिलाई के बाद चीन के प्रति अपने आउटलुक में बदलाव किया है। लॉउरा वांग सहित मॉर्गन स्टैनली के स्ट्रैटजिस्ट्स ने रविवार को एक नोट में कहा, कई पॉजिटिव घटनाक्रमों के साथ इकोनॉमी के फिर से खुलने से अपग्रेड जरूरी हो गया है। हम कई तिमाही के लिए अर्निंग्स में संशोधन और वैल्यूएशन में सुधार के शुरुआती दौर देख रहे हैं।

चीन की रेटिंग में किया सुधार

ब्रोकरेज ने चीन की रेटिंग इक्वल वेट से बढ़ाकर ओवरवेट कर दी है। रेटिंग में जनवरी, 2021 के बाद अब बदलाव कर दिया गया है। उसने एमएससीआई चाइना इंडेक्स (MSCI China Index) के लिए अपने 2023 के अंत के टारगेट को 59 से बढ़ाकर 70 और हैंगसेंग इंडेक्स (Hang Seng Index) को 18,200 से बढ़ाकर 21,200 कर दिया है।


Russian Crude Price Cap: 60 डॉलर से कम पर ऑयल नहीं बेच पाएगा रूस, जानिए भारत पर पड़ेगा क्या असर

भले ही, महामारी से जुड़ी बंदिशों में कमी के बाद भले ही सोमवार को हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजारों में तेजी आई हो, इसके बावजूद नए लक्ष्यों से 10 फीसदी मजबूती जाहिर होती है।

जुलाई 2020 के बाद नवंबर सबसे अच्छा महीना

कई पॉजिटिव घटनाक्रमों से चायनीज एसेट्स के आउटलुक के सुधार में मदद मिल रही है। वहीं, ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट्स चीन के स्टॉक्स के निचले स्तरों पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। बेंचमार्क सीएसआई 300 (CSI 300) इंडेक्स नवंबर में लगभग 10 फीसदी मजबूत हो चुका है, जो जुलाई 2020 के बाद सबसे अच्छा महीना रहा है।

चीन में कोविड नियमों में राहत, एशियाई बाजार में दिखी तेजी, SGX निफ्टी में भी बढ़त

Morgan Stanley ने दी यह सलाह

Morgan Stanley ने कंज्यूमर जैसे सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियों में निवेश और चायनीज इक्विटीज के लिए अलोकेशन बढ़ाने की सलाह दी है। वह अब अर्निंग्स ग्रोथ और मल्टीपल्स में सुधार को देखते हुए इमर्जिंग मार्केट के लिए “एक नए बुल साइकिल की शुरुआत के लिए ज्यादा आश्वस्त” है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।