Credit Cards

ऑस्ट्रेलिया के फिलिप द्वीप में 4 भारतीयों की डूबने से मौत, पंजाब की महिला भी शामिल

Four Indians Drown In Australia: पुरूष और दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 साल की अन्य महिला को मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि इस त्रासदी ने चार लोगों की जान ले ली और ये कहना उचित होगा कि इसका उन परिवारों पर गहरा असर पड़ा होगा।

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
Four Indians Drown In Australia: मृतकों में पंजाब के फगवाड़ा की एक महिला भी शामिल है

Four Indians Drown In Australia: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक समुद्र तट पर तीन महिलाओं सहित चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। समुद्र तट पर हुई यह घटना लगभग 20 वर्षों में विक्टोरियाई समुद्री क्षेत्र में हुई सबसे भयावह हादसों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में घटी। खबरों के अनुसार, इमरजेंसी सेवाओं को बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे न्यूहेवन के पास 4 लोगों के पानी में डूबने की आशंका की सूचना मिली।

'लाइफ सेविंग विक्टोरिया' राज्य एजेंसी के कमांडर केन ट्रेलोर ने कहा, "फिलिप द्वीप पर फॉरेस्ट केव्स के समुद्री क्षेत्र में संकट में फंसे चार लोगों की सहायता के लिए लाइफ सेविंग विक्टोरिया को बुलाया गया था, जो हमारे गश्त वाले लाइफगार्ड स्थल से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।" उन्होंने कहा, "ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने के बावजूद हमारे लाइफगार्ड ने उनमें से तीन लोगों को पानी से बाहर निकाला और हमारी एक बचाव नौका ने आखिरी व्यक्ति को भी पानी से निकाल लिया था।"

उन्होंने बताया कि सभी बेहोश थे और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। बचावकर्मियों ने उन्हें CPR देना शुरू किया, जो एक तरह की प्राथमिक इलाज है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत होती है या फिर वो सांस नहीं ले पा रहा होता है अथवा बेहोश हो जाता है तो उसकी छाती को दबाकर सांस लेने में मदद कर CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) से उसकी जान बचाई जा सकती है।


पंजाब की रहने वाली महिला की मौत

मृतकों में पंजाब के फगवाड़ा की एक महिला भी शामिल है। 'पंजाब न्यूज एक्सप्रेस' के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रीमा नाम की महिला के रूप में हुई है, जो फगवाड़ा के उद्योगपति ओम सोंधी की बहू बताई जा रही है। रिपोर्ट में ओम के बड़े भाई, पूर्व पार्षद विजय सोंधी के हवाले से कहा गया है कि जब से उन्हें रीमा की मौत की सूचना मिली है, वे हैरान और दुखी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रीमा के साथ उनके पति संजीव और उनके भाई छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी रीमा की बहन सुहानी (22) और एक भाई भी इस दुर्घटना में डूब गए। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने संजीव को बचा लिया।

भारतीय उच्चायोग ने जताई चिंता

कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने लिखा, "ऑस्ट्रेलिया में दिल दहला देने वाली त्रासदी। विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में पानी में डूबने की घटना में चार भारतीयों की जान चली गई। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मेलबर्न की तटरक्षक जांच टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है।"

ये भी पढ़ें- मालदीव की दो मुख्य विपक्षी पार्टियों ने अपनी ही सरकार को लगाई लताड़, भारत विरोधी रुख को लेकर दी चेतावनी

ट्रेलोर ने कहा कि यह राज्य में पिछले कुछ दशकों के दौरान डूबने की सबसे बुरी घटनाओं में से एक है। विक्टोरिया पुलिस पूर्वी क्षेत्र के सहायक आयुक्त कैरेन न्योहोम ने IGJGBEJ को खुलासा किया कि पीड़ितों में करीब 20 वर्ष का एक पुरूष, इसी आयुवर्ग की दो महिलाएं और 43 साल की एक महिला थी। न्योहोम ने कहा कि घटना में मारी गई 43 वर्षीय महिला ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही थी। पुलिस ने पुष्टि की है कि अन्य तीन पीड़ित क्लाइड के मेलबर्न उपनगर में रहते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।