QUAD Summit Cancels: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा रद्द करने के बाद सिडनी में अगले सप्ताह होने वाली क्वाड नेताओं की बैठक अब नहीं होगी। अल्बनीज ने कहा कि इसके बजाय ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और जापान के नेता इस वीकेंड जापान में होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अपनी ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी की यात्रा को रद्द कर रहे हैं।
