Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 06, 2024 / 6:34 PM IST

Bangladesh Protests Highlights: बांग्‍लादेश की संसद भंग! पूर्व PM खालिदा जिया रिहा, 19,000 भारतीय फंसे, विदेश मंत्री बोले- 'सदमे में शेख हसीना'

Bangladesh Unrest Highlights: बांग्लादेश में सोमवार (5 अगस्त) को उस समय अराजकता फैल गई, जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और वह सैन्य विमान से देश छोड़कर चली गईं। हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पिछले 15 दिन में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं

Bangladesh crisis Highlights: बांग्लादेश में जारी अराजकता के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार (5 अगस्त) को सैन्य विमान से देश छोड़कर भारत आ गईं। बांग्लादेश में महीनों से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद देश से फरार होने से पहले शेख हसीना ने सोमवार को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश छोड़ दिया और ढाका से भारत पहुंचीं। अब नोबेल पुरस्कार विजेता ड

Bangladesh Unrest LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना के अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है
Bangladesh Unrest LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना के अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है
AUGUST 06, 2024 / 6:34 PM IST

Bangladesh Protests LIVE: बांग्लादेश के घटनाक्रम के पीछे क्या पाकिस्तान की भूमिका है?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार द्वारा बांग्लादेश के हालात पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सवाल किया कि क्या पड़ोसी देश के इस घटनाक्रम के पीछे विदेशी ताकतों, खासकर पाकिस्तान की कोई भूमिका हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी ने बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों के भीतर उत्पन्न हालात को लेकर कुछ सवाल किए।

उनके मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष ने बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के हटने के राजनयिक प्रभावों से निपटने के लिए सरकार की अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति के बारे में जानना चाहा। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार वहां के हालात पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि क्या पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बांग्लादेश में हुए नाटकीय घटनाक्रम में विदेशी शक्तियों, विशेष रूप से पाकिस्तान की भूमिका हो सकती है? एक सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि इस पहलू को भी देखा जा रहा है।

    AUGUST 06, 2024 / 6:19 PM IST

    Bangladesh Protests LIVE: होटल में कम से कम 24 लोगों को जिंदा जलाया गया

    शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और सोमवार (5 अगस्त) को देश छोड़कर भाग जाने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेश में मंगलवार (6 अगस्त) को एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को प्रदर्शनकारी भीड़ ने शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक नेता के स्वामित्व वाले एक होटल में जिंदा जला दिया। यह घटना उस समय हुई जब पार्टी प्रमुख शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर चली गईं हैं।

      AUGUST 06, 2024 / 5:31 PM IST

      Bangladesh Protest LIVE: अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीजा

      बांग्लादेश में विपक्ष के करीबी अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा अमेरिका ने रद्द कर दिया है। यह घटनाक्रम ऐसी खबरों के बीच हुआ है कि अमेरिका सहित पश्चिमी देश उन्हें सत्ता से हटाना चाहते थे। बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा देकर भारत आने वाली हसीना फिलहाल गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हैं। जबकि वह यूरोपीय देशों में शरण के लिए विकल्प तलाश रही हैं। रिपोर्ट बताती हैं कि ब्रिटेन उन्हें शरण देने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि उनकी बहन रेहाना जल्द ही ब्रिटेन के लिए रवाना हो सकती हैं।

        AUGUST 06, 2024 / 5:14 PM IST

        Bangladesh Protest LIVE: पूर्व पीएम खालिदा जिया रिहा

        बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई ऐसे समय हुई है जब सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण सोमवार (5 अगस्त) को उनकी धुर विरोधी शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी आदेश दिया, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद थीं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राजनेताओं और सेना के साथ अंतरिम सरकार के गठन पर चर्चा करने के बाद मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख जिया को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।

          AUGUST 06, 2024 / 4:53 PM IST

          Bangladesh Protests LIVE: बांग्‍लादेश की संसद भंग

          बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से उनके (शेख हसीना के) इस्तीफा देने और देश छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को संसद भंग कर दी। खबर में यह भी कहा गया है कि बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा, एक जुलाई से अगस्त के बीच गिरफ्तार किये गए लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और कई लोगों को पहले ही रिहा किया जा चुका है।

            AUGUST 06, 2024 / 4:27 PM IST

            Bangladesh Protests LIVE: इस्लामी ताकतों ने ही शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर किया: तसलीमा नसरीन

            बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भाग जाने के बाद मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि जिन इस्लामी ताकतों ने उन्हें बांग्लादेश से बाहर निकाला था, उन्होंने ही शेख हसीना को भी देश छोड़ने पर मजबूर किया। बता दें कि तसलीमा को उनकी किताब 'लज्जा' को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 1990 के दशक में बांग्लादेश से निर्वासित कर दिया गया था। हसीना ने अपनी सरकार की विवादास्पद आरक्षण सिस्टम के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश के बीच सोमवार (5 अगस्त) को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं।

              AUGUST 06, 2024 / 4:19 PM IST

              Bangladesh Crisis LIVE: 'शेख हसीना ने कुछ समय के लिए भारत आने की मांगी थी मंजूरी'

              विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संसद में बताया कि, "पांच अगस्त को, प्रदर्शनकारी कर्फ्यू के बावजूद ढाका में एकत्र हुए। हमारी समझ यह है कि सुरक्षा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने का फैसला किया। बहुत कम समय के नोटिस पर, उन्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की मंजूरी मांगी।"

                AUGUST 06, 2024 / 3:56 PM IST

                Bangladesh Protests LIVE: 'बांग्लादेश के साथ भारत के दशकों से गहरे संबंध'

                भारत सरकार ने बांग्लादेश में अस्थिर हालात पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह पड़ोसी देश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के दशकों से गहरे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वहां के हालात से यहां भी चिंता उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि वहां जून से हालात बिगड़ने शुरु हुए और यह सिलसिला अब तक जारी है। उन्होंने कहा कि जो कुछ पड़ोसी देश में हुआ, उसका एक सूत्री एजेंडा यह था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा दे दें।

                जयशंकर ने कहा कि पांच अगस्त को कर्फ्यू के बाद भी वहां दंगे हुए। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में शेख हसीना ने कल कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी थी और उनका अनुरोध स्वीकार कर उन्हें यहां आने की अनुमति दी गई।

                  AUGUST 06, 2024 / 3:41 PM IST

                  Bangladesh Protests LIVE: बांग्लादेश में फंसे हैं 19,000 भारतीय

                  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में मंगलवार (6 अगस्त) कहा कि बांग्लादेश में एक अनुमान के अनुसार 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें 9,000 छात्र हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई में अधिकतर छात्र भारत लौट आए। जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा एवं अस्थिरता को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चिंता जताई। विदेश मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ लगने वाली सीमा पर सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

                    AUGUST 06, 2024 / 3:28 PM IST

                    Bangladesh Protests LIVE: अभी भारत में ही रहेंगी शेख हसीना?

                    सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है। अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है। बांग्लादेश में सोमवार को उस समय अराजकता फैल गई, जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और सैन्य विमान से देश छोड़कर चली गईं।

                      AUGUST 06, 2024 / 3:05 PM IST

                      Bangladesh Protests LIVE: विदेश मंत्री बोले- सीमा पर हाई अलर्ट पर है BSF

                      विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) को राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने 5 अगस्त को कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार दोपहर बांग्लादेश में अशांति पर राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा, "शेख हसीना शॉर्ट नोटिस पर भारत आईं। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। बीएसएफ हाई अलर्ट पर है।"

                        AUGUST 06, 2024 / 2:50 PM IST

                        Bangladesh Protests LIVE: 'शेख हसीना ने कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी'

                        विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) को राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने 5 अगस्त को कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी। जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा एवं अस्थिरता को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है।

                          AUGUST 06, 2024 / 2:41 PM IST

                          Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार की नजर, विदेश मंत्री जयशंकर ने संसद में हालात पर दी जानकारी

                          विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) को राज्यसभा में कहा कि बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार की नजर है। विदेश मंत्री जयशंकर ने संसद में हालात पर जानकारी दी। जयशंकर ने बताया बांग्लादेश में कुछ हिंदूओं पर हमले हुए हैं। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि शेख हसीना बहुत कम समय में भारत आईं, स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

                            AUGUST 06, 2024 / 2:16 PM IST

                            Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश में विदेशी सरकारों की है भूमिका?

                            सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश में अराजकता में विदेशी सरकारों की भूमिका से इनकार नहीं किया। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हालात बहुत संवेदनशील हैं और सरकार पड़ोसी देश के घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में राहुल ने पूछा कि क्या बांग्लादेश में अराजकता को बढ़ावा देने में विदेशी सरकारों का हाथ हो सकता है।

                              AUGUST 06, 2024 / 2:04 PM IST

                              Bangladesh Protests LIVE Updates मीटिंग में सभी नेता हुए शामिल

                              कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीटीआई से कहा, "जहां तक ​​राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित का सवाल है, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ है।" हालांकि, कार्ति बैठक में मौजूद नहीं थे।

                              सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) केटीआर बालू, राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सुप्रिया सुले सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

                                AUGUST 06, 2024 / 1:46 PM IST

                                Bangladesh Protests LIVE Updates: 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों के संपर्क में सरकार

                                सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में मौजूद 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में है।

                                  AUGUST 06, 2024 / 1:29 PM IST

                                  Bangladesh Protests LIVE Updates: राहुल गांधी समेत विपक्ष ने सहयोग का दिया आश्वासन

                                  सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। वाईएसआर कांग्रेस नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी देश हित में सरकार का समर्थन करती है। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के AC-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनकी लंदन जाने की योजना है।

                                    AUGUST 06, 2024 / 1:07 PM IST

                                    Bangladesh Protests LIVE Updates: इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़

                                    पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने के बाद जारी हिंसा के बीच बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इस्कॉन मंदिर पर हमला हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुई। पिछले 24 घंटों में बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया है।

                                      AUGUST 06, 2024 / 1:02 PM IST

                                      Bangladesh Protests LIVE Updates: भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का इंदिरा गांधी ने किया था उद्घाटन

                                      इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र का मार्च 2010 में औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया था। यह सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं का आयोजन करने तथा योग, हिंदी भाषा, भारतीय शास्त्रीय संगीत और कथक तथा मणिपुरी जैसे भारतीय नृत्यों के लिए भारतीय गुरुओं, पेशेवरों और प्रशिक्षकों को नियुक्त कर भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देता है।

                                        AUGUST 06, 2024 / 12:52 PM IST

                                        Bangladesh Protests LIVE Updates: भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में भी तोड़फोड़

                                        मंदिरों पर हमलों के अलावा, ढाका में एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में भी एक अनियंत्रित भीड़ ने तोड़फोड़ की। भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र को हिंसा में नुकसान पहुंचा। राजधानी में प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख स्थानों पर आग लगा दी, जिसमें बंगबंधु भवन भी शामिल है, जो बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान का निजी निवास है।

                                          AUGUST 06, 2024 / 12:35 PM IST

                                          Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़

                                          बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उपद्रवी भीड़ ने एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ की और देशभर में चार हिंदू मंदिरों को मामूली क्षति पहुंचाई। प्रत्यक्षदर्शियों और समुदाय के नेताओं ने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि देशभर में कम से कम चार हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने बताया, 'ये मामूली क्षति है।' प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हिंदू समुदाय के कुछ नेता चिंतित हैं।

                                            AUGUST 06, 2024 / 12:30 PM IST

                                            Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश के हालात पर लोकसभा और राज्यसभा में बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

                                            विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज दोपहर 2.30 बजे राज्यसभा में और फिर 3.30 बजे लोकसभा में बांग्लादेश के हालात पर सदन को जानकारी देंगे। इससे पहले भारत सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मीटिंग में विदेश मंत्री ने विपक्षी नेताओं को बांग्लादेश के ताजा हालात पर जानकारी दी। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश साजिश की आशंका जताई।

                                              AUGUST 06, 2024 / 12:20 PM IST

                                              Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश में इस्कॉन समेत कई हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

                                              पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने के बाद जारी हिंसा के बीच बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इस्कॉन मंदिर पर हमला हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुई। पिछले 24 घंटों में बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया है। इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने घटना की पुष्टि करते हुए इंडिया टुडे से कहा, "मुझे मिली जानकारी के अनुसार, मेहरपुर में हमारे एक इस्कॉन केंद्र को जला दिया गया जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियां भी शामिल थीं। केंद्र में रहने वाले तीन भक्त किसी तरह भागने में सफल रहे और बच गए।"

                                                AUGUST 06, 2024 / 12:02 PM IST

                                                Bangladesh Crisis LIVE: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों पर बोला हमला

                                                बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने चिटगांव के छह थानों पर हमला कर तोड़फोड़ की गई है और वहां से हथियार भी लूट लिए गए हैं। शेख हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद बांग्लादेश में हालात लगातार मुश्किल बने हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) सुबह बांग्लादेश संकट पर केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पार्टियों को वहां की डिटेल्स जानकारी दी।

                                                  AUGUST 06, 2024 / 11:45 AM IST

                                                  Bangladesh Crisis LIVE: इंटरनेट पूरी तरह से बैन

                                                  सरकार ने प्रदर्शनकारियों के आम जनता से 'लॉन्ग मार्च टू ढाका' में भाग लेने का आह्वान करने के बाद इंटरनेट को पूरी तरह बंद करने का सुबह आदेश दिया। एक सरकारी एजेंसी ने हालांकि सोमवार को दोपहर करीब सवा 1 बजे ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू करने का मौखिक आदेश दिया।

                                                    AUGUST 06, 2024 / 11:42 AM IST

                                                    Bangladesh Crisis LIVE: बांग्लादेश में हिंसा के बीच कर्फ्यू का उल्लंघन

                                                    हजारों प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए उनके सरकारी आवास पर धावा बोल दिया। हालांकि, वह अपने आवास पर नहीं थीं। वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को राजधानी ढाका में हसीना के आधिकारिक आवास 'गणभवन' में तोड़फोड़ और लूटपाट करते हुए दिखाया गया है।

                                                      AUGUST 06, 2024 / 11:31 AM IST

                                                      Bangladesh Crisis LIVE: बांग्लादेश में हिंसा के बीच भीड़ ने जेल पर बोला धावा

                                                      उत्तरी बांग्लादेश के शेरपुर जिले में लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने जिला जेल में धावा बोल दिया और 500 से ज्यादा कैदियों को छुड़ा लिया। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ ढाका और बांग्लादेश के दूसरे शहरों में सड़कों पर घूमती रही।

                                                        AUGUST 06, 2024 / 11:19 AM IST

                                                        Bangladesh Crisis LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी पार्टियों को बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

                                                        विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) सुबह बांग्लादेश संकट पर केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने वाले विपक्षी पार्टियों को वहां की डिटेल्स जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में स्थिति इतनी खराब नहीं है कि भारतीयों को निकालने की जरूरत पड़े, लेकिन सावधानी बरतना अच्छा रहेगा।

                                                          AUGUST 06, 2024 / 11:15 AM IST

                                                          Bangladesh Crisis LIVE: जयशंकर ने कहा कि स्थिति इतनी खराब नहीं है कि भारतीयों को निकालने की जरूरत पड़े

                                                          विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (6 अगस्त) सुबह बांग्लादेश संकट पर केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने वाले विपक्षी पार्टियों को डिटेल्स जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में स्थिति इतनी खराब नहीं है कि भारतीयों को निकालने की जरूरत पड़े, लेकिन सावधानी बरतना अच्छा रहेगा।

                                                            AUGUST 06, 2024 / 11:07 AM IST

                                                            Bangladesh Unrest LIVE: शेख हसीना के घर में घुसे प्रदर्शनकारी

                                                            पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग उनके आवास में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। पिछले दो दिनों में 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। लोगों के गुस्से के केंद्र में हसीना सरकार की विवादास्पद कोटा सिस्टम है, जिसके तहत 1971 के मुक्ति संग्राम में लड़ने वाले दिग्गजों के परिवारों के लिए 30% नौकरियां आरक्षित हैं।

                                                              AUGUST 06, 2024 / 10:52 AM IST

                                                              Bangladesh Unrest LIVE: अभी भारत में मौजूद हैं शेख हसीना

                                                              बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को सैन्य विमान से देश छोड़कर भारत पहुंच गईं। हसीना गाजियाबाद के पास हिंडन एयरबेस पर उतरीं और हिंडन एयरबेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया। 76 वर्षीय हसीना ब्रिटेन में शरण मांग रही हैं। हसीना की बहन रेहाना के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। वह संकटग्रस्त नेता के साथ हैं। सूत्रों के अनुसार, हसीना के लिए राजनीतिक शरण के बारे में ब्रिटेन से अभी तक कोई पुष्टि नहीं मिली है।

                                                                AUGUST 06, 2024 / 10:45 AM IST

                                                                Bangladesh Unrest LIVE: बांग्लादेश के मुद्दे पर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

                                                                केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।

                                                                  AUGUST 06, 2024 / 10:41 AM IST

                                                                  Bangladesh Unrest LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश

                                                                  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सोमवार देर रात टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सथ ही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी आदेश दिया है, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद हैं।

                                                                    AUGUST 06, 2024 / 10:34 AM IST

                                                                    Bangladesh Unrest LIVE: अभी भारत में हैं बांग्लादेश की पूर्व PM

                                                                    बांग्लादेश में सोमवार (5 अगस्त) को उस समय अराजकता फैल गई, जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और वह सैन्य विमान से देश छोड़कर चली गईं। हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पिछले 15 दिन में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

                                                                      AUGUST 06, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                      Bangladesh Unrest LIVE: नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के PM

                                                                      नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। 'डेली स्टार' समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार (6 अगस्त) सुबह सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।