इन दिनों बांग्लादेश में हिंदू आबादी दुर्गा पूजा में जुटी हुई है। वहां दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार दुर्गा पूजा में कई तरह की अड़चने आईं। इस बीच बांग्लादेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सतखिरा के श्यामनगर स्थित मशहूर जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी हो गया है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुकुट मार्च, 2021 में मंदिर की यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेंट किया था। मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी सुबह पूजा के बाद घर चले गए। इसके बाद दोपहर में मुकुट चोरी हो गया। दिन दहाड़े हुई इस चोरी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
