बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों का खौफ बना हुआ है। इसका असर ये हो रहा है कि बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय इस बार दुर्गा पूजा उत्सव को रद्द करने पर विचार कर रहा है। इसकी वजह अंतरिम सरकार का तुगलकी फरमान है। बांग्लादेश में तमाम मुस्लिम संगठनों और सरकार की ओर से सख्त आदेश जारी किए जा रहे हैं। इन आदेशों में बांग्लादेश के भीतर दुर्गापूजा मनाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं कुछ जगहों पर पंडाल लगाने के लिए बाकायदा ‘जजिया’ टैक्स मांगा जा रहा है। बतौर टैक्स पंडाल लगाने पर 5 लाख रुपये मांगे गए हैं।
