'ये एक राजनीतिक भूकंप होगा' बराक और मिशेल ओबामा के तलाक की अफवाह सच या झूठ, पत्रकार मेगिन केली ने बताया

अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में, अमेरिकी पत्रकार ने तलाक की अफवाहों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। अपने वीडियो में, उन्होंने उन अटकलों पर भी बात की, जिसमें बराक ओबामा का नाम जेनिफर एनिस्टन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अफवाहें कब और कैसे फैलने लगीं

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 8:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बराक और मिशेल ओबामा के तलाक की अफवाह सच या झूठ, पत्रकार मेगिन केली ने बताया

क्या बराक ओबामा और मिशेल ओबामा तलाक लेने वाले हैं? लगातार सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति की शादी को लेकर यही सवाल पूछा जा रहा है। ओबामा और मिशेल की शादी को तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। इस कपल के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैली हुई हैं। हर कोई यही जानने को बेताब हैं कि ओबामा और मिशेल को लेकर ये खबरों कितनी सच और कितनी झूठ हैं। इस बीच मेगिन केली ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे दी।

अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में, अमेरिकी पत्रकार ने तलाक की अफवाहों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। अपने वीडियो में, उन्होंने उन अटकलों पर भी बात की, जिसमें बराक ओबामा का नाम जेनिफर एनिस्टन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अफवाहें कब और कैसे फैलने लगीं।

उन्होंने बताया, "ऐसा लगता है कि उनकी शादी को लेकर अफवाहें बाजार में कुछ ज्यादा ही तेज हो गई हैं।" पॉडकास्टर ने कहा कि अमेरिकी राइटर जेसिका रीड क्रॉस ने 15 जनवरी को अपने सबस्टैक पर पोस्ट किया था कि जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में मिशेल ओबामा की गैरमौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल न होने की घोषणा ने "इस बात की पुष्टि की कि उनके और बराक के बीच कुछ चल रहा है।"


केली ने आगे लिखा कि राइटर ने लिखा है कि वह कई महीनों से सुन रही थीं कि जेनिफर एनीस्टन का नाम बराक के साथ जोड़ा जा रहा है।

क्रॉस ने एक व्यक्ति के DM का हवाला दिया, जिसने दावा किया था कि एनिस्टन ने अपने दोस्तों के सामने कथित तौर पर कूबल किया था कि वह और बराक साथ हैं।

केली ने इस जोड़े के बारे में टिप्पणी करते हुए जिस अगले नाम का जिक्र किया, वो है मेघन मैककेन। ब्लॉगर ने अपने शो में इसी विषय पर चर्चा की, जिससे पता चलता है कि उन्होंने भी क्रॉस जैसी ही बात सुनी थी।

मैककेन के शो पर एक पत्रकार ने दावा किया कि उन्होंने "बहुत गंभीर पत्रकारों" से सुना है कि ओबामा दम्पति के तलाक लेने की अफवाहें सच थीं।

केली कहते हैं, "मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं, लेकिन अगर ऐसा है, तो यह सचमुच डेमोक्रेट हलकों में एक राजनीतिक भूकंप होगा, अमेरिका की तो बात ही छोड़िए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे आधुनिक इतिहास में किसी राष्ट्रपति का तलाक याद नहीं है।"

तीन दिन में 500 गिरफ्तार, सैकड़ों लोग किए गए डिपोर्ट! अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने में जुटा ट्रंप प्रशासन

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।