Remarks on Prophet Mohammad Row: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो पूर्व नेताओं नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) एवं नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) की कथित विवादित टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ईरान, कुवैत, कतर और पाकिस्तान समेत कई देशों ने पैगंबर को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ भारतीय राजदूत को तलब किया। वहीं, दुनिया के करीब 15 देश अब तक विवादित टिप्पणी पर अपना विरोध जता चुके हैं।
