Get App

Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन फिर बने पिता, पत्नी कैरी ने बेटी को दिया जन्म

जॉनसन दंपति को एक लड़का भी है जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 6:21 PM
Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन फिर बने पिता, पत्नी कैरी ने बेटी को दिया जन्म
फाइल फोटो।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (UK PM Boris Johnson) की पत्नी कैरी जॉनसन (Carrie Johnson) ने बेटी को जन्म दिया है। जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि बच्ची स्वस्थ है और दंपति की यह दूसरी संतान है। जॉनसन की पत्नी ने गुरुवार को लंदन के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

जॉनसन दंपति को एक लड़का भी है जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। बच्चे का नाम विलफ्रेड (Wilfred) है। उनकी शादी इस साल मई में हुई थी। जॉनसन को पहले की अपनी शादियों से भी 5 बच्चे हैं।

RRR का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, Jr NTR, Ram Charan और Ajay Devgn के एक्शन सीन्स देखकर उड़ जाएंगे होश

इसी साल अगस्त में कैरी जॉनसन ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद का ऐलान किया था। कैरी उनकी तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी दो बार शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी एलिग्रा मोस्टीन से उन्हें कोई संतान नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें