RRR Trailer Released: मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी नई मोस्ट अवेटेड फिल्म ट्रिपल आर यानी 'आरआरआर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राण चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस मोस्टअवेटेड फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। चंद मिनट का ट्रेलर दोस्ती, धोखेबाजी और देशभक्तिंम की भावनाओं से भरपूर है।
ट्रिपल आर राजामौली की बाहुबली सीरीज के बाद पहली फिल्म है, जिस कारण दर्शक इसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि राजामौली ने ट्रिपल आर को बहुत बड़े स्केल पर शूट किया है। जानकारों का कहना है कि यह फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है।
फिल्म आरआरआर को राजामौली पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करेंगे, जिस कारण उन्होंने अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बड़े स्टार्स को साइन किया था। फिल्म ट्रिपल आर 7 जनवरी 2022 को बड़े स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे से इंतजार था। ट्रेलर देख कर लग रहा है कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत पर आधारित है।
ट्रेलर में सभी कलाकारों का लुक और एक्शन देखकर ये लग लग रहा है कि 2022 में यह फिल्स बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डूपर हिट साबित होगी। 'बाहुबली' सीरीज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर प्रसिद्धि पा चुके डायरेक्टर राजामौली के निर्देशन बनी ट्रपल आर के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग्स और एक्शन देखने को मिल रहा। ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म को सिनेमाघरों देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
अगर आप एक्शन फिल्मों के फैंस हैं तो आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर RRR आपको देखने में काफी मजा आने वाला है। फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है। स्वतंत्रता पूर्व भारत पर आधारित यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों की काल्पनिक कहानी है, जिसे जूनियर एनटीआर और राम चरण ने निभाया है।