Get App

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत हासिल किया, लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं

सोमवार को पेश वोट ऑफ कॉन्फिडेंस (Vote of Confidence) में जॉनसन के पक्ष में 211 सांसदों ने मतदान किया, जबकि विरोध में 148 ने मतदान किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 10:05 AM
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत हासिल किया, लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं
बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी ही पार्टी के सदस्यों ने विश्वास मत पेश किया था। इससे पता चलता है कि अपनी ही पार्टी में उनके खिलाफ अंसतोष है।

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। इस तरह फिलहाल उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी। खास बात यह है कि उनकी अपनी ही पार्टी के सदस्यों ने विश्वास मत पेश किया था। इससे पता चलता है कि अपनी पार्टी में उनके खिलाफ अंसतोष है। इस तरह भले ही उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।

सोमवार को पेश वोट ऑफ कॉन्फिडेंस (Vote of Confidence) में जॉनसन के पक्ष में 211 सांसदों ने मतदान किया, जबकि विरोध में 148 ने मतदान किया। विश्वास मत हासिल करने के लिए जॉनसन को 180 सासंदों के वोट की जरूरत थी। इस तरह यह साफ हो गया है कि उनके खिलाफ पार्टी में असंतोष के बावजूद उनकी कुर्सी को लेकर खतरा खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें : Business Idea: सरकारी मदद से सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगा लाखों का मुनाफा

इससे पहले 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे को विश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था। वह इसमें जीत गई थीं। लेकिन छह महीने बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जॉनसन की जीत बहुत कम मतों से हुई है, जिससे निकट भविष्य में उन्हें दूसरे वोट ऑफ कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें