Busan Expo 2030: BTS के म्यूजिक कॉन्सर्ट में आ रही अड़चन, प्रोग्राम की फंडिंग के लिए बुसान शहर ने किया इनकार

Busan Expo 2030: BTS को हाल ही में शहर में Expo 2030 लाने के लिए बुसान का एंबेसडर नामित किया गया है। उन्होंने बुसान में एक बड़े म्यजिक कॉन्सर्ट की घोषणा की

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 5:00 PM
बुसान में BTS के म्यूजिक कॉन्सर्ट में आ रही अड़चन

Busan Expo 2030: ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरिया (South Korea) के बुसान (Busan) में BTS का फ्री म्यूजिक कॉन्सर्ट (Music Concert) के सामने कई बाधाएं आ रही हैं। इस बार ये मामला फंडिंग से जुड़ा है। बड़े पैमाने पर इस कॉन्सर्ट की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि इस आयोजन का बिल कौन देगा।

बता दें कि BTS को हाल ही में शहर में Expo 2030 लाने के लिए बुसान का एंबेसडर नामित किया गया है। उन्होंने बुसान में एक बड़े म्यजिक कॉन्सर्ट की घोषणा की, जो दुनिया भर में ARMY के लिए फ्री है।

इससे पहले उनके कॉन्सर्ट वैन्यू में बदलाव किया गया था। अब जैसे म्यूजिक कॉन्सर्ट की तारीख नजदीक आ रही है, यह बताया गया है कि बुसान शहर म्यूजिक कॉन्सर्ट को आर्थिक रूप से समर्थन देने से एक कदम पीछे हट गया।


कोरियाई मीडिया पोर्टलों के अनुसार, जैसा कि 6 सितंबर को व्यापार और सांस्कृतिक अधिकारियों ने बताया, ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने की 15 तारीख को बुसान एशियाड मेन स्टेडियम में होने वाले BTS कॉन्सर्ट के लिए लगभग 7 अरब वोन की जरूरत होगी।

HYBE और बुसान शहर की तरफ से एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में भारी राशि को कवर किया जाना था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह बहस का विषय बन गया है।

बोली समिति के सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा, "मैं समझता हूं कि HYBE कंपनियों से विज्ञापन लेकर इस कॉन्सर्ट की लागत को कवर करेगा।"

इसके अलावा, बुसान मेट्रोपॉलिटन सिटी इंडक्शन प्लानिंग टीम के एक अधिकारी ने यह भी कहा, "क्योंकि HYBE आयोजक है। इसके लागत के बारे में पूछताछ का जवाब HYBE की तरफ से ही दिया जाना चाहिए।"

जबकि अब तक कोई भी प्राइवेट कंपनी फंड करने के लिए सामने नहीं आई है। ये सभी स्पॉन्सर इसके खर्च में HYBE की मदद तो करेंगे, लेकिन बाकाया राशि को HYBE अपनी जेब से खर्च करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।