दक्षिण अमेरिकी देश होंडुरास के उत्तर में 7.5 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके लगे। इससे पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया। लेकिन जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (German Research Center for Geosciences) ने बताया कि जीएफजेड ने शुरुआती दौर में भूकंप की तीव्रता 6.89 आंकी थी। बाद में बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर आया था। इसकी तीव्रता 7.5 थी। यू.एस. सुनामी वार्निंग सिस्टम (U.S. Tsunami Warning System) ने कहा कि भूकंप के बाद कैरेबियन सागर और होंडुरास के उत्तर में सुनामी की चेतावनी दी गई है।
