2023 की शुरुआत में चीन की इकोनॉमी (Economy of China) ने तेज रफ्तार दिखाई थी। पिछले तीन साल से कोरोना की महामारी की वजह से 'जीरो लॉकडाउन' से यह बाहर आ रही थी। लेकिन, यह रफ्तार बहुत जल्द सुस्त पड़ गई। अभी चीन की इकोनॉमी लड़खड़ाती दिख रही है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकनॉमी में सुस्ती का असर दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स पर पड़ा है। जनवरी के अपने हाई लेवल से चीन का स्टॉक मार्केट 10 फीसदी गिर चुका है। अमेरिका के S&P 500, जापान के Nikkei, हांगकांग के Hang Seng और Nifty में हाल में गिरावट देखने को मिली है।
