कोरोना वायरस का जन्मदाता चीन में फिर कोरोना वायरस जैसी महामारी आने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह महामारी चीन से बाहर गई तो फिर से पूरी दुनिया घरों के भीतर कैद होने के लिए मजबूर हो जाएगी। लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। चीन की वुहान लैब कोरोना वायरस महामारी के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस वुहान लैब में ही कोरोना वायरस की तरह का एक नया वायरस मिला है। इसका नाम HKU5-CoV-2 है। यह वायरस अभी जानवरों में मिला है। इसांनों में नहीं फैला है। लेकिन जानवरों से इंसानों में आसानी से फैल सकता है।
