Get App

चीन में कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 से बढ़ी टेंशन, 7 मामाले आए सामने, जानिए इसके लक्षण और बचाव

China Covid-19: चीन में कोरोना वायरस के नए लहर की आशंका बढ़ती जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट JN.1 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 7 मामले इस सबवेरिएंट से संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में क्या अलग लक्षण दिखते हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 11:26 AM
चीन में कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 से बढ़ी टेंशन, 7 मामाले आए सामने, जानिए इसके लक्षण और बचाव
China Covid-19: आमतौर पर COVID-19 के कई वेरिएंट में लगभग एक जैसे ही लक्षण देखे गए हैं।

China Covid-19: चीन में कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन में कोरोना वायरस का नए सबवेरिएंट ने पूरे देश की टेंशन बढ़ा दी है। चीन में कोरोना वायरस की तबाही बीते हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है कि अब कोरोना के नया सब वेरिएंट JN.1 बहुत तेजी से फैल रहा है। इस नए सबवेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 पहुंच चुकी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन (national disease control and prevention administration) का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है कि चीन में कोविड के सब वेरिएंट JN.1 का पता चला है।

अधिकारियों ने बताया कि JN.1 का प्रसार स्तर मौजूदा समय में देश में बहुत कम है। लेकिन उन्होंने आने वाले समय में इसके बढ़ने की आशंका जताई है। यूके, आइसलैंड, फ्रांस और अमेरिका में फैलने से पहले JN.1 वैरिएंट की पहचान सबसे पहले लक्जमबर्ग में की गई थी।

जानिए क्या है सबवेरिएंट JN.1

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US Centers for Disease Control and Prevention - CDC) के अनुसार, JN.1 वायरस एक तरह से COVID -19 के BA.2.86 वेरिएंट का सब वेरिएंट है। इसे पिरोला भी कहा जाता है। यह ओमीक्रोन से आया है। CDC के मुताबिक, कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1 को पहली बार सितंबर 2023 में अमेरिका में पाया गया था। 8 दिसंबर तक वेरिएंट JN.1 अमेरिका में आए नए कोरोना के कुल मामलों का 15-29 फीसदी है। CDC के अनुसार स्पाइक प्रोटीन में JN.1 और BA.2.86 के बीच केवल एक ही बदलाव होता है। CDC का अनुमान है कि SARS-CoV-2 जीनोम सीक्वेंस बहुत तेजी से बढ़ने वाला वेरिएंट है। अमेरिका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि JN.1 की वजह से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें