Libya 61 Migrants Drown: लीबिया में समुद्र तट पर बड़ा हादसा, जहाज डूबने से 61 लोगों की मौत

Libya 61 Migrants Drown: लीबिया के समुद्र तट पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया है। जिसमें करीब 61 लोगों की मौत हो गई। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। IMO ने बताया कि जब जहाज भूमध्य सागर को पार कर रहा था। तभी जहाज समुद्र की ऊंची लहरों में फंस गया था

अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
Libya 61 Migrants Drown: जहाज में कुल 86 लोग सवार थे। जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई है।

Libya 61 Migrants Drown: लीबिया में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां समुद्र तट पर एक जहाज डूबने से 61 प्रवासियों की मौत हो गई है। इसमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (International Organization for Migration - IOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। IOM ने बताया कि जहाज में कुल 86 लोग सवार थे। जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई है। जहाज लीबिया के ज्वारा शहर से रवाना हुआ था। बता दें कि समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा लॉन्चिंग प्वाइंट है। लीबिया में नाटो का समर्थन करने के बाद साल 2011 से यहां बहुत कम स्थिरता या सुरक्षा है।

अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध और अशांति से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना चाहते हैं। इन रास्तों पर सैन्य गुटों की ओर से मानव तस्करी नेटवर्क चलाए जाते हैं। यही लोग तटीय क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। हाल के महीनों में, लीबिया में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर प्रवासियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

जहाज लीबिया से हुआ रवाना हुआ


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज लीबिया से रवाना हुआ था। वहीं शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस पर सवार ज्यादातर लोग मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान से आए हुए थे। यूनान के सरकारी प्रसारक ईआरटी ने बताया कि जहाज लीबिया के टोब्रुक शहर से इटली जा रहा था, जो यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है। हाल के महीनों में, लीबिया में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर प्रवासियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। तानाशाह मोअम्मर गद्दाफी के मारे जाने के बाद से ही लीबिया में उथल-पुथल का माहौल है। 2011 में हुई अरब क्रांति में गद्दाफी को मार दिया गया था।

बॉस ने सिक लीव देने से किया मना, तो कर्मचारी ने WhatsApp पर ही नौकरी को बोल दिया बाय; पोस्ट हुई वायरल

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें कि प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टान से टकरा गई थी। जिसमें 96 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के और कई मामले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।