चीन का प्रॉपर्टी संकट और गहराता दिख रहा है। देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी फर्म, कंट्री गार्डन होल्डिंग्स कंपनी (Country Garden Holdings Co) ने अपने वित्तीय नतीजों को समय से जारी करने में असमर्थता जताई है। वहीं एक दूसरी कंपनी ने अपने मुनाफे में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट की जानकारी दी। साथ ही उसने यह भी कहा कि आगे भी उसे कारोबार में कोई सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। कंट्री गार्डन होल्डिंग्स कंपनी, कभी बिक्री के हिसाब से चीन की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल बिल्डर थी। कंपनी ने गुरुवार देर रात यह कहकर लोगों को हैरानी में डाल दिया कि वह अपने सालाना नतीजों का जारी करने की समयसीमा से चूक जाएगी। कंपनी ने कहा कि उसे नतीजों को तैयार करने के लिए कुछ और जानकारियों की जरूरत है।
