Get App

चीन में कई दिनों से गोल-गोल घूम रही हैं भेड़ें, वैज्ञानिक भी हैरान, जानिए इसके पीछे का रहस्य, देखें वीडियो

Sheep China: चीन की भेड़ें इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक फार्म में मौजूद भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर काट रही हैं। पिछले 12 दिनों से भेड़ों का चक्कर लगाना जारी है। इनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 2:19 PM
चीन में कई दिनों से गोल-गोल घूम रही हैं भेड़ें, वैज्ञानिक भी हैरान, जानिए इसके पीछे का रहस्य, देखें वीडियो
कहा जा रहा है कि भेड़ों का इस तरह से चक्कर काटना कयामत का संकेत है।

Sheep China: सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर काट रही हैं। भेड़ों के लगातार गोल-गोल घूमने के कारण हर कोई हैरान हैं। इनमें से ज्यादातर भेड़ें लगातार घूमने के बावजूद पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया से यह घटना सामने आई है। इस रहस्य को अब तक कोई नहीं सुलझा पाया है। बिना खाए पिए भेड़ें लगातार चक्कर काट रही हैं। इस खौफनाक फुटेज को देख कर कई लोग डरे हुए हैं। वह इसे 'प्रलय का संकेत' मान रहे हैं।

भेड़ों का झुंड घूम रहा गोल-गोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन भेड़ों को जिन लोगों ने पाल रखा है वे खुद भी हैरान हैं। भेड़ों की मालकिन मिआओ ने कहा कि जानवरों का अजीबो गरीब व्यवहार कुछ भेड़ों से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे पूरा झुंड घूमने लगा। इनकी हरकतों से वे खुद परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है? जब इन भेड़ों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए तो वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। कुछ भेड़ें एक गोले के अंदर शांत खड़ी हैं और बाकी उनके चारों ओर चक्कर लगा रही है। हैरानी की बात यह भी है कि भेड़ें कुछ भी खा नहीं रही हैं, लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सिंगापुर दौरे पर गीता गोपीनाथ, टेस्ट किया दुनिया का सबसे बदबूदार फल, जानिए रिव्यू

इस घटना के वैज्ञानिक कारण के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि लिस्टेरियोसिस नामक एक जीवाणु रोग से जानवरों का व्यवहार इस तरह हो जाता है। इससे वो एक घेरे में चक्कर लगाने लगते हैं। यह बैक्टीरिया जानवरों में गोल-गोल घूमने का कारण बनता है। यह रोग दिमाग के एक हिस्से में सूजन पैदा करता है। जिसके कारण चक्कर आने लगता है। इसमें भटकाव महसूस होने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें