इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (International Monetary Fund -IMF) की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। सिंगापुर उनकी पहली यात्रा है। यहां उन्होंने अधिकारियों और सिंगापुर में IMF टीम से मुलाकात की। इसके बाद उन्होने घूमने-फिरने का भी समय निकाल लिया। उन्होंने कई पर्यटक स्थलों और वहां मिलने वाले ड्यूरियन (durian) फल का भी स्वाद चखा। इसके लिए वो सिंगापुर के मशहूर हॉकर सेंटर (hawker centres) भी गईं। बता दें ड्यूरियन दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। यानी इस फल में खुशबू नहीं बल्कि सबसे ज्यादा बदबू आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल को पूरे साउथ एशिया में 'फलों के राजा' के नाम से जाना जाता है।
गोपीनाथ ने ड्यूरिन का चखा स्वाद
50 साल की गोपीनाथ ने इस फल का स्वाद भी चखा और इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट भी शेयर की। गोपीनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि सिंगापुर मेरी पहली यात्रा है। यहां मैंने स्थानीय फल ड्यूरियन का स्वाद चखा। जो अपने आप में काफी खास है। उन्होंने आगे लिखा है कि सिंगापुर के हॉकर सेंटर अपने में विशिष्ट है। इस फल की बाहरी सतह कटहल से काफी मेल खाती है। इसका स्वाद भी कटहल और एवकाडो (jackfruit and avocado) का मिलाजुला स्वाद लगता है। ड्यूरियन को बड़े साइज और बदबूदार गंध के लिए जाना जाता है। यह फल दक्षिणपूर्व एशिया (Southeast Asia) में पाया जाता है।
बता दें कि ड्यूरियन फल से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि संस्थानों ने अपने यहां इसकी एंट्री पर रोक लगा दी है। इसके खाने पर भी पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि तमाम स्वीमिंग पूल के आसपस बोर्ड भी लगा दिया जाता है। जिसमें लिखा रहता है कि ड्यूरियन फल खाने के बाद स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल न करें।
गोपीनाथ ने कई लोगों से की मुलाकात
गीता गोपीनाथन ने सिंगापुर में कई मीटिंगों में भाग लिया। यहां उनकी मुलाकात सिंगापुर के इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि मेनन (Ravi Menon) और IMF के दूसरे टीम मेंबरों से भी हुई। गोपीनाथ ने IMF में साल 2019 से साल 2022 के बीच बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट काम किया। जनवरी 2022 से बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर काम कर रही है। गोपीनाथ का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से BA और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से MA किया है।