Facebook-Twitter से निकाले गए एंप्लॉयीज को Tata Motors देगी नौकरी, Jaguar Land Rover का ये है पूरा प्लान

फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) जैसी कंपनियों में छंटनी की मार पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लग्जरी और स्पोर्ट्स कार बनाने वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover-JLR) ने हायरिंग का ऐलान किया है

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
जेएलआर ने तकनीकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी से प्रभावित लोगों के लिए एक नया जॉब पोर्टल शुरू किया है।

दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) जैसी कंपनियों में छंटनी की मार पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लग्जरी और स्पोर्ट्स कार बनाने वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover-JLR) ने शुक्रवार को हायरिंग का ऐलान किया है। जगुआर लैंड रोवर ने ऐलान किया है कि वह दुनिया भर में डिजिटल और इंजीनियरिंग में 800 से अधिक पदों पर भर्तियां करेगी। ये भर्तियां यूके (यूनाइटेड किंगडम), आयरलैंड, यूएसए, भारत, चीन और हंगरी में होगी। कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के पेशेवरों को भर्ती करेगी क्योंकि यह डिजिटल-फर्स्ट और डेटा-ड्राइवेन ऑर्गेनाइजेशन बन चुकी है ।

छंटनी हुए लोगों को मिलेगा मौका

जेएलआर ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इसमें कंपनी ने कहा है कि तकनीकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी से प्रभावित लोगों के लिए एक नया जॉब पोर्टल शुरू किया जा रहा है। इसके जरिए दिग्गज तकनीकी कंपनियों से बाहर निकाले गए लोगों को अपने लिए बेहतर मौका चुनने का विकल्प मिलेगा । इसमें हाइब्रिड वर्किंग पैटर्न रहेगा यानी कि ऑफिस से काम और दूर किसी स्थान से काम करने का मिला-जुला स्वरूप। दिग्गज तकनीकी कंपनियों मेटा, ट्विटर स्नैप और माइक्रोसॉफ्ट छंटनी का ऐलान कर चुकी है जबकि अमेजन में भी इसकी तलवार लटकी हुई है।


डोनाल्ड ट्रम्प की Twitter पर हुई वापसी, एलॉन मस्क के पोल के बाद रिस्टोर हुआ अकाउंट

ये स्किल खोज रही कंपनी

कंपनी की जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक ऑटोनॉमस ड्राइविंग, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), इलेक्ट्रिफिकेशन, क्लाउड सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और इसके अलावा अन्य से जुड़ी स्किल के लिए जगुआर लैंड रोवर में वैकेंसी निकली है। जेएलआर के मुख्य सूचना अधिकारी एंथोनी बैटल का कहना है कि कंपनी अपनी डेटा और डिजिटल स्किल को और मजबूत कर रही है ताकि वह 2025 से इलेक्ट्रिक-फर्स्ट-बिजनेस बन सके और वर्ष 2030 तक कॉर्बन नेट जीरो का लक्ष्य हासिल कर सके। इसके लिए कंपनी को हाई स्किल वाले डिजिटल पेशेवरों की जरूरत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।