डोनाल्ड ट्रम्प की Twitter पर हुई वापसी, एलॉन मस्क के पोल के बाद रिस्टोर हुआ अकाउंट

ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क ने एक ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि क्या ट्रंप के अकाउंट फिर से शुरू किया जाए? इस पर करोड़ों लोगों ने पोल के जरिए इच्छा जताई थी कि ट्रंप का अकाउंट एक्टिवेट किया जाए

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट US कैपिटल पर हमले के बाद बैन हो गया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 22 महीने बाद ट्विटर (Twitter) पर वापसी हो गई है। कंपनी ने उनके अकाउंट को फिर से रिस्टोर कर दिया है। दरअसल, एलॉन मस्क (Elon Musk) ने इसके लिए एक ट्विटर पोल चलाया था। जिसमें 1.5 करोड़ लोगों ने ट्रम्प का अकाउंट रिएक्टिवेट करने का समर्थन किया था। जिसके आधार पर कंपनी के नए मालिक ने यह फैसला लिया। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि लोगों का बहुमत है कि ट्रम्प के अकाउंट को बहाल किया जाए। बता दें कि पिछले साल जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

सत्ता परिवर्तन के वक्त उनके ट्वीट्स की वजह से लोगों ने व्हाइट हाउस पर अटैक किया था। इस प्रदर्शन में कई लोगों की मौत भी हो गई थी। हिंसा करने वाले अपने समर्थकों को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में क्रांतिकारी बताया था।

पोल के नतीजों की बात करें तो 52 फीसदी लोगों ने ट्रंप के अकाउंट को एक्टिवेट करने की मांग की। वहीं 48 फीसदी लोग इसके खिलाफ दिखे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं इसके लिए कोई वजह नहीं देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह अपने नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बने रहेंगे। हालांकि ट्रंप का अकाउंट realDonaldTrump ट्विटर पर बहाल कर दिया गया है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फिलहाल किसी तरह की एक्टिविटी देखने को नहीं मिली है। जब मस्क ने पोल के रिजल्ट ट्वीट किए थे तो उन्होंने लेटिन भाषा एक फ्रेज ‘Vox Populi, Vox Dei’ का इस्तेमाल किया था। जिसका मतलब होता है ‘लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।

Elon Musk की ट्विटर स्टाफ को चेतावनी- ‘दिन-रात काम करने के लिए हो जाओ तैयार या फिर...’


मस्क के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था। लंबे विवाद के बाद एलन मस्क ने 27 अक्तूबर 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। उसके बाद से मस्क से मीडिया व ट्विटर के जरिए बार-बार सवाल किया जा रहा है कि ट्रंप की ट्विटर पर कब वापसी होगी?

मस्क ने किए कई बदलाव

एलॉन मस्क ने ट्विटर में आते ही काफी बदलाव किए हैं। उन्होंने 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण किया। इसके बाद कई ऐसे फैसले लिए, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। मस्क ने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने कई लोगों को बाहर का रास्त दिखा दिया। इसके बाद बड़े पैमाने पर छंटनी की। ब्लू टिक को लेकर उन्होंने नई पॉलिसी बना दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।