Get App

Shakira News: मशहूर पॉप सिंगर शकीरा को स्पेन में हो सकती है 8 साल की जेल, ₹117 करोड़ के टैक्स फ्रॉड का है आरोप

मशहूर कोलंबियाई पॉप सिंगर शकीरा (Shakira) को टैक्स फ्रॉड (Tax Fraud) के एक मामले में स्पेन (Spain) में 8 साल जेल की सजा हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 4:59 PM
Shakira News: मशहूर पॉप सिंगर शकीरा को स्पेन में हो सकती है 8 साल की जेल, ₹117 करोड़ के टैक्स फ्रॉड का है आरोप
शकीरा साल 2012-14 के दौरान अपने बॉयफ्रेंड फुटबालर गेराड पिक्वे के साथ बर्सिलोना में रहती थी

मशहूर कोलंबियाई पॉप सिंगर शकीरा (Shakira) को टैक्स फ्रॉड (Tax Fraud) के एक मामले में स्पेन (Spain) में 8 साल जेल की सजा हो सकती है। शकीरा पर आरोप है कि उन्होंने स्पेनिश सरकार को साल 2012 से 2014 के दौरान हुई कमाई पर करीब 1.45 करोड़ यूरो (करीब 117 करोड़ रुपये) के टैक्स का भुगतान नहीं किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, स्पेन के टैक्स डिपार्टमेंट के वकीलों ने शकीरा के सामने इस मामले को कोर्ट से बाहर निपटाने को लेकर एक 'डील' रखा था, लेकिन शकीरा ने इस डील को चुनने की जगह मामले को कोर्ट में ट्रायल यानी सुनवाई के लिए ले जाने का विकल्प चुना है। हालांकि स्पेन के सरकारी वकीलों की तरफ से शकीरा के सामने क्या डील या शर्तें रखी गई थीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

शकीरा की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "शकीरा को अपनी बेगुनाही पर पूरा भरोसा है और उन्होंने इस मामले को कानून के हाथों में छोड़ दिया है।" फिलहाल अभी तक सुनवाई की तारीख नहीं तय हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें