Get App

Coronavirus in China: कोरोना की जांच के लिए चीन में लगी लंबी लाइन, क्या फिर लगेगा शंघाई में लॉकडाउन?

Coronavirus in China: चीन में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे है। ओमीक्रोन वेरिएंट के सब-वेरिएंट सेंटॉरस (Centaurus) के कारण एक बार फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 2:52 PM
Coronavirus in China: कोरोना की जांच के लिए चीन में लगी लंबी लाइन, क्या फिर लगेगा शंघाई में लॉकडाउन?
चीन में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है।

Coronavirus in China: चीन में कोरोना वायरस के कारण कुछ हफ्तों पहले लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अब कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के सब-वेरिएंट सेंटॉरस (Centaurus) की वजह से एक बार फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है। शंघाई के लाखों लोग मंगलवार को तेज धूप में अनिवार्य कोविड टेस्ट के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। शंघाई में भी सब वेरिएंट के मामले देखने को मिले हैं। जिसके कारण एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जुलाई को कोरोना के सब-वेरिएंट सेंटॉरस का एक मामला सामने आया था। इसके बाद शंघाई के अधिकारियों ने शहर के 16 जिलों में से ज्यादातर में दो बार टेस्टिंग के आदेश दिए हैं। सेंटॉरस को BA.5.2.1 के नाम से भी जाना जाता है।

चीन में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

बता दें कि कोरोना का BA.5 वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। चीन के अधिकारी इसे एक बड़े खतरे की तरह देख रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग, डालियान और केंद्रीय शहर शीआन में कोरोना के सबवेरिएंट के मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण अधिकारियों ने रविवार को रेड अलर्ट जारी किया। भीषण गर्मी के कारण अनिवार्य कोरोना टेस्टिंग लोगों के लिए पीड़ादायक बनती जा रही है। इसके अलावा कोरोना टेस्टिंग करने वाले भी परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगातार PPE किट पहने रहना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें