फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात 'चिडो' ने भयंकर तबाही मचाई है। यह मायोट द्वीप पेरिस से 8,000 किमी दूर है। तूफान के दौरान 226 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिससे भारी तबाही ही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सैकड़ों लोग इस तूफान में जान गंवा चुके हैं। मौत का आंकड़ा हजार में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। यहां के लोग कह रहे हैं कि यह परमाणु युद्ध के बाद जैसी तबाही है। यहां के घर, अस्पताल, बाजार तो छोड़ें पूरे के पूरे मोहल्ले ही खत्म हो गए हैं। यह 90 सालों में मायोट में आया सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान है।
