आपको गणेश गायतोंडे याद है?... हां वही गायतोंडे, जिसे कभी-कभी ये लगता है कि वो ही भगवान है... कुछ ऐसा ही हाल डोनाल्ड ट्रंप का भी लगता है, जिन्होंने कल ही अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और शपथ लेने के तुरंत बाद अपने समर्थकों के लिए एकदम भगवान बन गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने कैपिटल हिल हिंसा के आरोप में गिरफ्तार हुए अपने करीब 1500 समर्थकों की सजा माफ कर डाली... अमेरिका को WHO से अलग कर लिया... बॉर्डर सील करने का आदेश दे दिया और US की दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी घोषित करने का निर्देश दे दिया।
