Get App

डोनाल्ड ट्रंप की गोपनीय दस्तावेजों के मामले में हुई गिरफ्तारी, सुनवाई के बाद हुए रिहा, बाइडेन पर साधा निशान

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से रखने के आरोपों में मियामी कोर्ट पहुंचे। वहां ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सुनवाई के बाद उन्हें रिहा कर लिया गया। पेशी से पहले ट्रंप काफी मुश्किल में नजर आ रहे थे। ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव दावेदारी की तैयारी कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 9:06 AM
डोनाल्ड ट्रंप की गोपनीय दस्तावेजों के मामले में हुई गिरफ्तारी, सुनवाई के बाद हुए रिहा, बाइडेन पर साधा निशान
Donald Trump: ट्रंप के वकील ने सभी आरोपों को मानने से इनकार कर दिया है।

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को मियामी कोर्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से रखने के आरोप लगे हैं। मियामी कोर्ट हाउस में अधिकारियों के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करने के बाद ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप ने अपने ऊपर लगे गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से रखने के आरोपों को खारिज कर दिया है। ट्रंप पर 37 आरोप लगे हैं। हालांकि सुनवाई के बाद उन्हें बिना शर्त कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई।

ट्रंप के वकीलों ने कोर्ट में ज्यूरी ट्रायल की अपील की है। बता दें कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति के चुनाव होना है। ट्रंप भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल उनकी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं।

ट्रंप ने कहा वो निर्दोष

सुनवाई के दौरान, ट्रंप थोड़ा झुककर बैठे हुए थे। उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी। इस दौरान वह कुछ नहीं बोले। ट्रंप के वकील ने जज से कहा कि हम निश्चित रूप से सभी आरोपों को खारिज करते हैं। उन पर मियामी स्थित अपने आवास 'मार-ए-लागो एस्टेट' में अवैध रूप से गोपनीय दस्तावेज रखने का आरोप है। आपराधिक मामलों में संघीय जज के सामने पेश होने वाले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के कोर्ट पहुंचते ही उनके समर्थकों ने हाथ हिलाकर स्वागत किया। वहीं विरोधी पार्टी के लोग ट्रंप का विरोध करते नजर आए। ट्रंप पर यह दूसरा आपराधिक मामला है। जिसका वो समाना कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें