अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने टॉपलेस हुई ट्रांसजेंडर एंफ्लुएंसर, व्हाइट हाउस में चल रहा था प्राइड मंथ का कार्यक्रम

व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांजेंडर इंफ्लुएंसर कैमरे का सामने ही टॉपलेस हो गई। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब जम कर वायरल हो रहा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 10 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में प्राइड मंथ कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांजेंडर इंफ्लुएंसर कैमरे का सामने ही टॉपलेस हो गई। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब जम कर वायरल हो रहा है

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में बड़ी अजीब घटना घटित हुई। दरअसल व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांजेंडर इंफ्लुएंसर कैमरे का सामने ही टॉपलेस हो गई। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब जम कर वायरल हो रहा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 10 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में प्राइड मंथ कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी।

कौन थी वह ट्रांसजेंडर

सबसे हैरानी वाली बात तो यह रही कि उस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन भी मौजूद रहे थे। ट्रांसजेंडर इंफ्लुएंसर का नाम रोज मोंटोया है। एक वीडियो में अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन से भी मिलते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं मोंटोया को जो बाइडेन के साथ हाथ मिलाते हुए भी देखा जा सकता है। कैमरे के सामने मोंटोया ने कहा कि ट्रांस राइट्स भी ह्यूमन राइट्स हैं।

VIDEO: राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक की सवारी, ड्राइवर की कमाई सुन दंग रह गए कांग्रेस नेता


व्हाइट हाउस के सामने दिए ऐसे पोज

वीडियो क्लिप में ऐसा देखा जा सकता है कि मोंटोया व्हाइट हाउस के सामने भड़कीले पोज भी दे रहे हैं। वीडियो को अब काफी क्रिटिसाइज भी किया जा रहा ह। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ट्रांसजेंडर मॉडल ने प्राइड मंथ सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट हाउस कैंपस में अपने टॉप को उतार दिया। इसके अलावा मोंटोया ने बाइडेन और जिल बाइडेन से भी मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया। इस पर उन्होंने लिखा कि मुझे व्हाइट हाउस प्राइड में शामिल होने का सम्मान मिला जो इतिहास में सबसे बड़ा है।

10 जून को की थी प्राइड मंथ की मेजबानी

अमेरिकी प्रधानमंत्री जो बबाइडेन ने 10 जून के दिन व्हाइट हाउस के लॉन में एक प्राइड मंथ प्रोग्राम की मेजबानी की थी। इस आयोजन को खास तौर पर समलैंगिक और ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ हो रहे भेदभाव पर एकजुटता दिखाना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।