Credit Cards

H-1B वीजा पर डोनाल्ड ट्रंप ने मारी पलटी, एलॉन मस्क के साथ हुए; कहा- यह एक बढ़िया प्रोग्राम

डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा पर नया रिमार्क एलॉन मस्क की ओर से इस मुद्दे पर जंग छेड़ने की कसम खाने के एक दिन बाद आया है। H-1B वीजा कंपनियों को स्पे​शिएलिटी ऑक्यूपेशंस में विदेशी वर्कर्स को नियुक्त करने की इजाजत देता है। MAGA के कट्टर समर्थकों ने मस्क की आलोचना की है

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 10:12 AM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है​ कि उनकी संपत्तियों पर कई H-1B वीजा हैं।

H-1B Visa Debate: अमेरिका के नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का रुख H-1B वीजा पर बदल गया है। उनका कहना है कि वह अत्यधिक कुशल वर्कर्स के लिए इमीग्रेशन वीजा को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने यह बात न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ बातचीत में कही। वह H-1B वीजा के मसले पर मची बहस में अरबपति और टेस्ला फाउंडर एलॉन मस्क के साथ खड़े दिखाई दिए। H-1B वीजा प्रोग्राम का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा है कि उन्हें हमेशा से वीजा पसंद रहा है और वह हमेशा से वीजा के पक्ष में रहे हैं। H-1B वीजा कंपनियों को स्पे​शिएलिटी ऑक्यूपेशंस में विदेशी वर्कर्स को नियुक्त करने की इजाजत देता है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मेरी संपत्तियों पर कई H-1B वीजा हैं। मैं H-1B में विश्वास करता रहा हूं। मैंने इसका कई बार इस्तेमाल किया है। यह एक बढ़िया प्रोग्राम है।" यह वही ट्रंप हैं, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में फॉरेन वर्कर वीजा की एक्सेस को प्रतिबंधित कर दिया था और अतीत में H-1B वीजा प्रोग्राम की आलोचना करते रहे हैं।

एलॉन मस्क ने दी जंग छेड़ने की धमकी


एलॉन मस्क और अन्य टेक दिग्गजों ने इस सप्ताह तर्क दिया कि H-1B वीजा प्रोग्राम यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी कंपनियां अत्यधिक कुशल वर्कर्स पा सकें, जो अमेरिकी वर्कफोर्स में आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। इसलिए इसका विस्तार किया जाना चाहिए। ट्रंप का H-1B वीजा पर नया रिमार्क मस्क की ओर से इस मुद्दे पर जंग छेड़ने की कसम खाने के एक दिन बाद आया है। मस्क का तर्क है, "मैं अमेरिका में इतने सारे महत्वपूर्ण लोगों के साथ हूं, जिन्होंने स्पेसएक्स, टेस्ला और सैकड़ों अन्य कंपनियों का निर्माण किया, जिन्होंने अमेरिका को मजबूत बनाया, इसका कारण H1B है।"

दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के समय फिसला विमान, 62 लोगों की जलकर मौत, देखें वीडियो

MAGA कट्टरपंथी चाहते हैं वीजा प्रोग्राम पर वादे पर अमल करें ट्रंप

MAGA (Make America Great Again) के कट्टरपंथी चाहते हैं कि ट्रंप अमेरिकी कामगारों को बढ़ावा देने और इमीग्रेशन पर कड़े प्रतिबंध लगाने के अपने वादे पर अमल करें। MAGA एक अमेरिकी राजनीतिक नारा और राजनीतिक आंदोलन है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 और 2024 में अपने सफल राष्ट्रपति चुनाव अभियानों के दौरान लोकप्रिय बनाया है। MAGA का इस्तेमाल ट्रंप के पॉलिटिकल बेस, या उस बेस के अंदर के किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के लिए भी किया जाता है।

H1B वीजा प्रोग्राम का सपोर्ट करने के​ लिए लॉरा लूमर और एन कूल्टर सहित MAGA के कट्टर समर्थकों ने मस्क की आलोचना की है। MAGA सपोर्टर्स का मानना है कि H-1B वीजा प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल किया गया है और इसे तेजी से कम किया जाना चाहिए। ट्रंप के इर्द-गिर्द की प्रभावशाली आवाजों ने भी सार्वजनिक रूप से मस्क पर हमला करना शुरू कर दिया है। वहीं विवेक रामास्वामी ने मस्क को सपोर्ट किया है। रामास्वामी, मस्क के साथ डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी चलाने के लिए तैयार हैं।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Dec 29, 2024 10:06 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।